अब राशन कार्ड साथ लेकर घूमने की झंझट खत्म!
देखो, पहले क्या होता था – राशन कार्ड लेके दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लाइन में खड़े रहो, फिर एक कागज़ गलत निकला तो पूरा दिन बर्बाद. अब सरकार ने एक ऐसा App बना दिया है, जिससे ये सब झंझट बिल्कुल खत्म हो जाएगा. नाम है Mera Ration App 2.0.
इस App को बस एक बार अपने फोन में डाउनलोड कर लो, और फिर राशन कार्ड के आधे से ज्यादा काम आप खुद घर बैठे कर सकते हो. कोई दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं, ना ही किसी के आगे-पीछे घूमना पड़ेगा.
फर्जीवाड़ा भी अब धीरे-धीरे खत्म होगा
काफी टाइम से राशन कार्ड को लेकर धोखाधड़ी की खबरें आ रही थीं – कहीं नाम गलत, कहीं कार्ड पर कोई और राशन उठा रहा है. इसी चक्कर में सरकार ने इस पूरी व्यवस्था को डिजिटल कर दिया. अब हर चीज़ का रिकॉर्ड आपके फोन पर होगा. कौन-सी दुकान से राशन लिया, कितने बजे लिया, कितना लिया – सबकुछ App में दिखेगा.
बाहर शहर में हो? तब भी राशन मिल जाएगा
सबसे बड़ी बात क्या है पता है? अगर आप अपने शहर में नहीं हो, जैसे बाहर किसी और शहर गए हो और वहीं राशन चाहिए – तो आप उस शहर की सरकारी दुकान से भी राशन ले सकते हो. बस App से लॉगिन करो, और दुकान पर जाओ. Aadhaar और फिंगरप्रिंट से सब रियल टाइम अपडेट होता है.
मतलब अब आप इंडिया के किसी भी कोने से अपने हक का राशन उठा सकते हो. कोई रोक-टोक नहीं.
सारी जानकारी अब आपके हाथ में
पहले ना, लोगों को खुद नहीं पता होता था कि उनके राशन कार्ड से क्या-क्या हो रहा है. कौन कब राशन उठा रहा है, कितना मिल रहा है, किस दुकान से उठाया गया – इन सब की जानकारी मिलती ही नहीं थी. अब App में हर एक ट्रांजैक्शन की डिटेल आपको मिलेगी.
मतलब अब सब पारदर्शी होगा – कुछ भी छुपा नहीं रहेगा.
Mera Ration App 2.0 चलाना बहुत आसान है
कोई rocket science नहीं है, बहुत सिंपल है. Play Store या App Store से Mera Ration 2.0 डाउनलोड करो. फिर उसमें अपना Aadhaar नंबर या राशन कार्ड नंबर डालकर लॉगिन कर लो. बस हो गया.
अब जो भी करना है – मोबाइल नंबर बदलना हो, नया सदस्य जोड़ना हो, कोई और जानकारी अपडेट करनी हो – सबकुछ App से कर सकते हो. और ये सब घर बैठे.
अब सरकारी दुकान ढूंढने की भी टेंशन नहीं
मान लो आप अपने शहर से बाहर कहीं गए हो – जैसे किसी रिश्तेदार के यहां, और वहां आपको सरकारी राशन की दुकान का पता ही नहीं. अब App आपकी मदद करेगा. वो खुद बताएगा कि आसपास कौन-सी सरकारी दुकान है, जिससे आप राशन ले सकते हो.
किसी से पूछने की ज़रूरत नहीं, App खुद बता देगा.
Important जानकारी की Notification टाइम पर मिलेगी
अब आपको कोई भी जरूरी जानकारी मिस नहीं करनी पड़ेगी. App में notification आता रहेगा – जैसे कब नया स्टॉक आया है, कब आपका कोटा खत्म हो रहा है, किस दुकान पर राशन मिल रहा है वगैरह. मतलब हर जरूरी अपडेट सीधा आपके फोन पर आएगा.
आखिर में एक बात…
देखो, बात सीधी सी है – पहले जो काम करने में लोग महीनों लगाते थे, अब वो सब कुछ मिनटों में हो जाएगा. ना किसी के आगे हाथ जोड़ो, ना ही किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाओ. बस अपने फोन में Mera Ration App 2.0 डालो और खुद ही सब मैनेज करो.
समय के साथ चलना ज़रूरी है – और ये App उसी का हिस्सा है. अब राशन लेना भी स्मार्टली होगा।